Ad

Ad
Powered by U Times

गंगोत्री स्नान घाट पर नदी में कूदने गई महिला यात्री, एसडीआरफ जवानों ने बचाया

U Times, उत्तरकाशी


गंगोत्री धाम की यात्रा पर आई यूपी की एक महिला यात्री गंगा स्नान के दौरान भावुक हो गई। मोक्ष प्राप्ति की रट लगाए महिला गंगोत्री स्नान घाट पर नदी में कूदने लगी। यह देखकर परिजनों में अफरा तफरी मच गई और उन्होंने उसे नदी में जाने से रोका। 

 

इस बीच वहां तैनात एसडीआरफ व पुलिस के जवानों ने भी महिला को ऐसा करने से रोका। महिला यात्री की इस हरकत से वहां मौजूद देश विदेश के श्रद्धालु भी चौंक गए। हर्षिल थानाध्यक्ष दिलमोहन बिष्ट ने बताया कि महिला यात्री सकुशल अपने परिजनों के साथ वापस लौट चुकी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ