Ad

Ad
Powered by U Times

फेमस टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिला, हो चुकी थी सगाई

 नई दिल्ली, एजेंसी

  U Times

 Tv इंडस्ट्री से हैरान कर देने वाली खबर आई है। मशहूर टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर (Vaishali Takkar) ने आत्महत्या कर ली है। एक्ट्रेस ने इंदौर में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या (Vaishali Takkar Dies) की है। एक्ट्रेस ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। शायद आपको पता होगा कि वैशाली ठक्कर फेमस शो यह रिश्ता क्या कहलाता है में संजना का किरदार निभाती नजर आ चुकी है। इस शो से उन्हें काफी पहचान भी मिली थी। इस शो के बाद वह ये वादा रहा, ये हैं आशिकी, ससुराल सिमर का, सुपर सिस्टर, लाल इश्क और विष और अमृत में नजर आई।

वैशाली ठक्कर (Vaishali Takkar) का जन्म 15 जुलाई 1993 को हुआ था। वह 29 साल की थीं। उन्होंने स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने साल 2015 से 2016 तक संजना का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह 'ये है आशिकी' में वृंदा के रोल में दिखाई दी थीं।

पढ़ें: केदारनाथ में हेलिकॉप्टर हादसा, पायलट समेत सात मरे, ये रही वजह 

 U Times

वैशाली की हो चुकी थी सगाई

वैशाली ठक्कर के पापा का नाम एचबी ठक्कर, मां का नाम अन्नू ठक्कर और भाई नीरज ठक्कर हैं। 28 अप्रैल, 2021 में वैशाली ने इस बारे में जानकारी दी थी कि उनकी सगाई हो गई है। उन्होंने रोका सेरेमनी का वीडियो भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। साथ ही होने वाले पति का नाम डॉ. अभिनंदन सिंह बताया था। सगाई के फंक्शन में सिर्फ परिवार के सदस्य शामिल हुए थे।

वैशाली ने तोड़ दी थी शादी

  U Times

अभिनंदन की बात करें तो वह केन्या के रहने वाले हैं और डेंटल सर्जन हैं। एक्ट्रेस ने सगाई के एक महीने बाद ही सबको बताया था कि वह डॉक्टर साब से शादी नहीं करने वाली हैं। उन्होंने ये रिश्ता तोड़ दिया है। जून, 2021 में सब मामला खत्म हो गया था। इतना ही नहीं, उन्होंने रोका सेरेमनी का वीडियो भी हटा दिया था।

वैशाली ने इसलिए कैंसिल की थी शादी

'E Times' से 2021 में बातचीत में वैशाली ने शादी को कैंसिल करने का कारण बताया था कि उनके मंगेतर और उनके परिवारों ने भारत में COVID-19 की स्थिति के कारण अपनी शादी को रोकने का फैसला किया था। मौजूदा हालात को देखते हुए मैंने शादी टाल दी। ऐसे माहौल में जश्न मनाने का मन नहीं कर रहा था, जब लोगों की जान जा रही है। मेरा इस साल नई लाइफ शुरू करने का मन नहीं है। मैंने शादी कैंसिल कर दी है। इस साल मैं शादी नहीं कर रही हूं। अगले साल चीजें सही हुईं, तभी मैं शादी करूंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ