Ad

Ad
Powered by U Times

सूर्यग्रहण के चलते गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट बंद, उत्तरकाशी के विश्वनाथ मंदिर के गेट भी बंद !

 U Times, उत्तरकाशी

मंगलवार को साल का दूसरा व अंतिम सूर्यग्रहण रहा। सूर्यग्रहण के चलते मंगलवार को सुबह 4 बजे सूतक काल प्रारंभ होने से पहले विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट (द्वार) बंद कर दिए गए। इसके चलते श्रद्धालु मां गंगा व यमुना के दर्शन नहीं कर सके। वहीं उत्तरकाशी के प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट भी सुबह से ही बंद रहे। इसके अलावा शहर के अन्य पौराणिक मंदिरों के भी गेट नहीं खोले गए।

  U Times

गंगोत्री मन्दिर समिति के अध्यक्ष रावल हरीश सेमवाल ने बताया की सूर्यग्रहण के चलते आज सुबह 4 चार बजे आरती के बाद धाम के कपाट बंद रखे गए। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम के कपाट भी सूर्यग्रहण के चलते बंद रखे गए। धामों के कपाट शाम लगभग सवा 6 बजे तक बंद रहेंगे। इसके पश्चात शाम को विधिवत कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन को खोल दिए गए। 

 सूर्य ग्रहण दोपहर में 02 बजकर 29 मिनट पर लगेगा

ये सूर्य ग्रहण 4 घंटे, 3 मिनट का होगा। सूर्य ग्रहण दोपहर में 02 बजकर 29 मिनट पर लगेगा और इसका समापन शाम 06 बजकर 32 मिनट पर होगा। भारत में इसकी शुरुआत शाम को 04 बजकर 22 मिनट से होगी और यहां यह सूर्यास्त के साथ ही समाप्त हो जाएगा।

गंगोत्री धाम के कपाट कल अन्नकूट पर होंगे बंद, यमुनोत्री के भाई दूज पर


गंगोत्री धाम के कपाट विधिविधान से बुधवार को अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मुहूर्त पर ठीक 12:01 मिनट पर बंद होंगे। जबकि सिद्धि योग, अभिजीत मुहूर्त पर 12:09 मिनट पर गुरूवार को भैया दूज के दिन यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। तीर्थपुरोहितों द्धारा धामों के कपाट बंद की तैयारी आरंभ कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ