U Times, उत्तरकाशी/बड़कोट/नौगांव
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक "भारत जोड़ो यात्रा" के समर्थन में गंगोत्री से आज यात्रा शुरू हो गई। गंगोत्री से पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के नेतृत्व में माँ गंगा का जल कलश लेकर यात्रा शुरु की गयी। नौगांव और बड़कोट में भी भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई।
U Times, No.1
गुरूवार को गंगोत्री धाम से माँ गंगा के आशीर्वाद के साथ यात्रा की शुरुआत करने के पश्चात मार्ग पर पड़ने वाले कस्बों से होते हुए यात्रा उत्तरकाशी मुख्यालय पर पहुंची, जहाँ से माँ गंगा के इस जल कलश को राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी भारत जोड़ो यात्रियों के सुपुर्द ले जाया जायेगा। पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि ये यात्रा आपसी सौहार्द, भाईचारे को बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों को भी उठाएगी।
U Times
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की उपेक्षा से वे चुप नहीं बैठेंगे, यदि डबल इंजन की सरकार जनता की उम्मीदों के अनुरूप विकास कार्यों को गति नहीं देती है तो आने वाले दिनों में वे जनपद से लेकर प्रदेश स्तर तक वृहद आंदोलन की रूपरेखा पर कार्य करेंगे। इस मौक़े पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री घनानंद नौटियाल, पूर्व अध्यक्ष नत्थीलाल शाह ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चौहान, शहर अध्यक्ष दिनेश गौड़, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष राणा सहित कांग्रेस प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
नौगांव और बड़कोट में कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा
बड़कोट में भारत जोड़ो यात्रा पुरानी तहसील से रवाना हो कर बड़कोट बाजार होते हुए बड़कोट गांव में निकाली गई। जिसमें कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की नाकामियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अतोल रावत राकेश टम्टा, शान्ति ठाकुर, विजयपाल रावत, विनोद कुमार वरदेव नेगी थे।
U Times
वहीं नौगांव में भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी के रवांई घाटी के प्रभारी नीरज त्यागी के नेतृत्व में प्रियंका लाज से मुख्य बाजार होते हुए पेट्रोल पंप तक निकली। पैदल यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ निकली। इस दौरान पार्टी के कुशासन, भ्रष्टाचार महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी आदि मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं ने अपील की। नीरज त्यागी ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की बढ़ती संख्या भी भारतीय जनता पार्टी की नाकामी है।
U Times
भारत जोड़ो यात्रा में सकल चंद रावत, गणेश चौहान, राजेश रावत, नौगांव नगर पंचायत आशीष रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश टम्टा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीवान, सिंगर स्वाभिमान रवि रावत, राजेश रावत आदि थे।
0 टिप्पणियाँ
Please Leave a comment below in the box and share your feedback with us.