Ad

Ad
Powered by U Times

अक्षय तृतीया पर 22 अप्रैल को खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

सोमवार को यमुना जयंती के अवसर पर यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने का मुहूर्त तय किया गया 

U Times बड़कोट। 

यमुना जयंती के अवसर पर सोमवार को विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने का शुभ मुहूर्त तय किया गया। यमुनोत्री धाम के कपाट शनिवार 22 अप्रैल 2023 को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर अभिजीत मुहूर्त पर दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर वैदिक मंत्रोचार के साथ दर्शनार्थ खोले जाएंगे। जिसके बाद देश विदेश से आने वाली तीर्थयात्री ग्रीष्मकाल में 6 माह तक मां यमुना के दर्शन यमुनोत्री धाम में कर सकेंगे। 

U Times, No.1

पारंपरिक परंपरा अनुसार यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने का मुहूर्त यमुना जयंती पर तय किया जाता है। सोमवार को यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों द्वारा सुबह मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली यमुना मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने का शुभ मुहूर्त तय किया गया। जिसके बाद तीर्थ पुरोहितों द्वारा कपाट खोलने के मुहूर्त की घोषणा की गई। अक्षय तृतीया के पर्व पर 22 अप्रैल को प्रातः 8 बजे बजे शीतकालीन प्रवास खरसाली से मां यमुना की डोली शनि देव महाराज की अगवाई में यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी तथा यमुनोत्री धाम में विधिवत पूजा अर्चना के साथ कर्क लग्न, अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:41 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट छह माह तक ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे। 

इस अवसर पर यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल, उपाध्यक्ष राज स्वरूप उनियाल, सहसचिव विपिन उनिया, पंच पंडा समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, पूर्व सचिव कीर्तेश्वर उनियाल, शीतकालीन पुजारी ब्रह्मानंद उनियाल आदि तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ