Ad

Ad
Powered by U Times

सीएम धामी ने की 13 बड़ी घोषणाएं, 15 अगस्त पर स्कूली बच्चों, राज्य आंदोलनकारियों, अग्निवीर और सेनानियों को बड़ी सौगात

Advertisement



U Times, देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें स्वतन्त्रता दिवस पर अपने आवास पर ध्वजरोहण कर प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने आजादी के लिए कुर्बानी देने वालों को याद किया। 

उन्होंने प्रदेश में अतिवृष्टि से हताहत हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही प्रदेशवासियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। 

ये भी पढ़ें: उत्तरकाशी जिले से आजादी की तमाम तस्वीरें 

  U Times 

सीएम धामी ने की ये घोषणाएं

✔️दुर्गम क्षेत्रों में मुख्यमंत्री जच्चा बच्चा योजना शुरू की जाएगी।

✔️एयरलिफ्ट के लिए सरकारी सिस्टम को विकसित किया जाएगा।

✔️108 सेवा से जुड़ने का प्लान तैयार किया जा रहा है।

✔️कक्षा 1 से लेकर 12 तक बच्चों के लिए निशुल्क पुस्तक उपलब्ध कराई जाएगी।

✔️अग्निवीर योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन करने पर दर्ज हुए मुकदमे वापस होंगे।

✔️राज्य के सड़कों और चौराहों का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों राज्य आंदोलनकारी के नाम किया जाएगा ।

✔️राज्य में एकल, निराश्रित, परित्यक्ता एवं विधवा महिलाओं को उनके निवास स्थान पर ही रोजगार सृजन हेतु प्रोत्साहित करने एवं उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने हेतु ’’मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’’ प्रारंभ की जाएगी।

✔️मुख्यमंत्री मॉडल सिटी के तौर पर विकसित किया जाएगा।

✔️’’मुख्यमंत्री पर्वतीय नगर विकास योजना’’ के अंतर्गत कुमाऊं और गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्रों में एक-एक शहर को ’’मॉडल सिटी’’ के रूप में विकसित किया जाएगा।

✔️मजदूर वर्ग के बच्चों के लिए उचित शिक्षा एवं संतुलित पोषण सुनिश्चित करने हेतु मोबाइल स्कूल और मोबाइल आंगनबाड़ी केन्द्रों की संख्या में वृद्धि की जायेगी

✔️हरिपुर को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने के लिए एक नया प्लान तैयार किया जाएगा।

 ✔️जनजाति प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

 ✔️एकलव्य स्कूलों को बढ़ाने का भी सरकार ने फैसला किया है।

✔️एक से अधिक प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हुए प्रतियोगिओं के कारण रिक्त हुए पदों पर प्रतीक्षा सूची के आधार पर नियुक्ति प्रदान की।

✔️कुटीर उद्योगों तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने और इनके उत्पादों की बिक्री हेतु ’’यूनिटी मॉल’’ की स्थापना करेंगे 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ