यू टाइम्स, अल्मोड़ा
वर्षों से बिना फार्मेसी अधिकारी के संचालित हो रहे राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय अल्मोड़ा में आखिरकार अस्थायी फार्मेसी अधिकारी की नियुक्ति के आदेश जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी द्वारा जारी कर दिए गए हैं।
फिलहाल फार्मेसी अधिकारी सोमवार, मंगलवार और बुधवार को जिला चिकित्सालय के कक्ष संख्या 9 में अपनी सेवाएं देंगे। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि आगामी माह से यहां पूर्णकालिक फार्मेसी अधिकारी की नियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय को किसी भी परिस्थिति में बंद नहीं किया जाएगा। यह चिकित्सालय सोमवार से शनिवार तक राजकीय अवकाश को छोड़कर नियमित रूप से खुला रहेगा।
ज्ञात रहे कि पूर्व में “कैंप ड्यूटी” के नाम पर चिकित्सकों की ड्यूटी इधर-उधर लगाए जाने के कारण अस्पताल में नियमित चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित होती रही, जिससे दूर-दराज़ से आने वाले मरीजों को भटकना पड़ता था। इस अव्यवस्था पर भी गंभीर आपत्ति दर्ज कराई गई थी।
वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने इस संबंध में सूचना का अधिकार लगाया था जिसकी प्रक्रिया वर्तमान में प्रगति पर है।
उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं के संरक्षण और सुदृढ़ीकरण के लिए उनका संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा।


0 टिप्पणियाँ
Please Leave a comment below in the box and share your feedback with us.