Ad

Ad
Powered by U Times

मुसीबत: यमुनोत्री हाईवे बंद, गंगोत्री हाईवे पर आवाजाही रुक रुक कर

 U Times, उत्तरकाशी

जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण धरासू के पास भूस्खलन होने से यमुनोत्री हाईवे चार दिनों से बाधित पड़ा है। यहां गंगोत्री हाईवे पर भी शनिवार को घंटों आवाजाही ठप रही। दोपहर बाद बीआरओ ने कड़ी मशक्कत से गंगोत्री राजमार्ग को यातायात के लिए खोला। धरासू में तीसरे दिन भी गंगोत्री हाईवे पर हर दो घंटे बाद आवाजाही के लिए मार्ग बंद रखना पड़ा। यानी कि हाईवे पर वाहनों की आवाजाही हर दो घंटे बंद, हर दो घंटे खुली रहेगी। यह सिलसिला रविवार सुबह तक जारी रहेगा। 

   Photo: U Times

शुक्रवार की शाम उत्तरकाशी में भारी बारिश के कारण धरासू के समीप भूस्खलन हुआ। जिस कारण कुछ देर खुलने के बाद यमुनोत्री हाईवे फिर से बंद हो गया। यहां भूस्खलन के कारण यमुनोत्री हाईवे चार दिन से आवाजाही के लिए बंद है। जिस कारण मुसाफिरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धरासू में पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थरों के कारण गंगोत्री हाईवे पर आवाजाही प्रभावित बनी है। पुलिस प्रशासन की ओर से शनिवार को सुबह 10 बजे के बाद हर दो घंटे बाद हाईवे पर आवाजाही रोकनी पड़ी। यमुनोत्री हाईवे वाले ऊपरी छोर से लगातार मलबा गिरने के कारण ऐसा करना पड़ रहा है।

   Gangotri Highway openes at Dharasu Uttarkashi

 बारिश का सिलसिला जारी रहने से धरासू में यमुनोत्री हाईवे के खुलने में अभी वक्त लगेगा। जिस कारण गंगोत्री राजमार्ग पर भी मलबे के कारण आवाजाही प्रभावित होती रहेगी। गंगोत्री राजमार्ग रात में हुई बारिश के कारण हेलगुगाड में भी घंटों बंद रहा, लेकिन सुबह करीब साढ़े आठ बजे खुल गया था। बंदरकोट के समीप भी हाईवे पर भूस्खलन की स्थिति लगातार बनी है। हालांकि सुबह बंद रहने के कुछ देर बाद ही बंदरकोट में राजमार्ग से आवाजाही शुरू कर दी गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ