उत्तरकाशी
उत्तरकाशी की तांबाखानी सुरंग के अंदर आज देर शाम को एक बाइक सवार की दुर्घटना में मौत हो गई है। किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारकर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार चुंगी बड़ेथी निवासी 33 वर्षीय नवीन राणा आज शाम को करीब साढ़े आठ बजे तांबाखानी सुरंग से गुजर रहे थे। इसी वक्त बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसको गंभीर चोटें आई।
देर रात सूचना मिली है कि अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। कोतवाली निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि हादसा की वजह क्या रही, इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ
Please Leave a comment below in the box and share your feedback with us.