Ad

Ad
Powered by U Times

उत्तरकाशी: सूर्य मंदिर में बाबा पर हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

U Times उत्तरकाशी

केदारघाट क्षेत्र स्थित सूर्य मंदिर में रहने वाले एक बुजुर्ग बाबा पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। हमले में बाबा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।


जानकारी के अनुसार, घायल बाबा की पहचान रामेश्वर गिरी (उम्र लगभग 80 वर्ष) के रूप में हुई है, जो तपोनिधि, पंचायती अखाड़ा, गणेशघाट हरिद्वार के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना शनिवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे की है, जब 3 से 4 युवकों ने मिलकर बाबा पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह पीट दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल अवस्था में बाबा को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत को लेकर डॉक्टरों द्वारा निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। 

इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ