उत्तरकाशी
गंगोत्री हाइवे पर गणेशपुर के जंगलों में लगी आग के कारण पत्थर की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्थर सीधे युवक की छाती के ऊपर जा गिरा। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया है।
आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय मयंक पंवार पुत्र महेश निवासी लाटा उत्तरकाशी शाम साढ़े चार बजे पत्थर की चपेट में आया। वह अपनी स्कूटी से अन्य साथी के साथ लाटा से उत्तरकाशी आ रहा था। गणेशपुर में स्कूटी साइड पर खड़ी कर रखी थी और इसी दौरान पत्थर की चपेट में आ गए। जिला अस्पताल में युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
बता दें कि उत्तरकाशी वन प्रभाग के जंगल लगातार भीषण आग से धधक रहे हैं। विभाग जंगलों की आग बुझाने और आग से बचाने में नाकाम साबित हो रहा है।

0 टिप्पणियाँ
Please Leave a comment below in the box and share your feedback with us.