पप्पू लाल राज, नौगांव
नौगांव कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मंजियाली गांव में भारत जोड़ो कार्यक्रम के तहत हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनेश चौहान रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों में नफ़रत फैलाने का काम कर रही है। हम लोगों के बीच में जाकर भाईचारे को बढ़ाना चाहते हैं।
U Times, No.1
सफरी लाल राज ने कहा कि भाजपा ने मंहगाई से लोगों को परेशान कर दिया है।
कार्यक्रम में पुरोला के नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन सिंह नेगी, दीवान सिंह असवाल, श्याम सिंह राणा, अनिल रांगड़, धीरेन्द्र सिंह नेगी, गुरुदेव रावत, चंद्रमोहन पंवार, रणबीर रावत, सरदार सिंह राणा, नरेश कुमार, बलदेव सिंह रावत, आशीष रावत आदि कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन राजेश रावत ने किया।
0 टिप्पणियाँ
Please Leave a comment below in the box and share your feedback with us.