Ad

Ad
Powered by U Times

सीएम धामी से मिला उत्तराखंड बेरोजगार संघ का प्रतिनिधिमंडल, मांगें रखीं

 U Times, देहरादून

उत्तराखंड बेरोजगार संघ का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सचिवालय स्थित सीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला। इस दौरान पदाधिकारियों ने वर्तमान घटनाक्रम को देखते हुए विभिन्न बिंदुओं पर सीएम से चर्चा की। साथ ही सभी बिन्दुओं पर आवश्यक कार्यवाही का आग्रह किया।

U Times, No.1

प्रतिनिधिमंडल ने सख्त नकल रोधी कानून, नकलचियों के नाम सार्वजनिक कर उन्हें प्रतिबंधित करने व आयोग के कर्मचारियों और अधिकारियों की जांच के लिए, AE, JE, P.C.S, (प्री  लोअर अपर ) भर्तियों, प्रवक्ता भर्ती, पुलिस भर्ती ( शारीरिक परीक्षा सहित ) जांच के लिए निवेदन किया। 

साथ ही 30% महिला क्षैतिज आरक्षण की स्थिति को स्पष्ट करने का आग्रह भी किया। सिंचाई विभाग के 228 पदों को गतिमान भर्ती में जोड़ने हेतु मांग रखी गई। उद्यान विभाग की भर्ती प्रक्रिया में वापस लिए गए अधियाचन को यथा रखने की बात की। 

U Times 

साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया से ए.पी.आई स्कोर पद्धति को हटाने सहित अन्य बिन्दुओं पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधि मंडल में उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार, जितेंद्र ध्यानी, सुनिल नेगी, केशव, आशीष आदि लोग शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ