उत्तरकाशी
उत्तरकाशी की तांबाखानी सुरंग के अंदर बीते बुधवार देर शाम को बाइक सवार की दुर्घटना में मौत मामले में परिजनों ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने जल्द से जल्द अज्ञात कार वाहन चालक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार करने की माँग रखी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बृहस्पतिवार को सुबह ही मृतक युवक के परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से टक्कर मारकर फरार चल रहे आरोपी चालक को पकड़ने की मांग रखी। घटना के कई घंटे बीतने के बाद भी अभी तक पुलिस की ओर से गाड़ी का पता न लगाने पर मृतक के परिजन और गांववासी भड़क गये। पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है।
बीती देर शाम को तांबाखानी सुरंग के अंदर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चुंगी बड़ेथी निवासी नवीन राणा को टक्कर मारकर फरार हो गया।
पुलिस ने घायल को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया। यहाँ डॉक्टरों ने घायल को सीपीआर देकर बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसने जल्द ही दम तोड़ दिया।




0 टिप्पणियाँ
Please Leave a comment below in the box and share your feedback with us.