टिहरी गढ़वाल
जनपद टिहरी गढ़वाल के मदननेगी क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय स्थापित करने की स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी और उत्साह की लहर है। यह निर्णय इलाके के शिक्षा के स्तर को नए आयाम तक ले जाने वाला माना जा रहा है।
इस उपलब्धि के लिए क्षेत्रवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।
केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से मदननेगी एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी। टिहरी सांसद राज्यलक्ष्मी शाह का कहना है कि इससे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के साथ-साथ क्षेत्र के शैक्षिक ढांचे को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में यह कदम एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा और ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति को साकार करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास में योगदान देगा।

0 टिप्पणियाँ
Please Leave a comment below in the box and share your feedback with us.