Ad

Ad
Powered by U Times

अल्मोड़ा: जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, डॉ कपिल अध्यक्ष बने

U Times, अल्मोड़ा

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ के चुनाव में डॉ. कपिल शर्मा को अध्यक्ष, डॉ. दीपक कुमार को उपाध्यक्ष, डॉ. अनुपमा त्यागी को सचिव, डॉ. शोभा सनवाल को उप सचिव, डॉ. सुधीर सोनी को आय-व्यय निरीक्षक और डॉ. मंजू पाल को मीडिया प्रभारी निर्वाचित किया गया।

चुनाव बीते बृहस्पतिवार को होटल शिवालिक रिट्रीट, अल्मोड़ा में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मोहम्मद शाहिद, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. गीता पुनेठा, डॉ. कुबेर सिंह अधिकारी और प्रांतीय सचिव डॉ. दीपक गंगवार उपस्थित रहे।

निर्वाचन की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु नवीन चंद्र जोशी और सतीश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सभी चिकित्सा अधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी संगठन को सुदृढ़, संगठित और प्रभावी बनाएगी, तथा चिकित्सकों के हितों और स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन में योगदान देगी।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ