Ad

Ad
Powered by U Times

द्रौपदी मुर्मू 15वीं राष्ट्रपति बनीं, मुश्किलों भरा रहा मुर्मू का जीवन

U Times, नई दिल्ली

द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) नई राष्ट्रपति (New President) बन गई हैं। बीजेपी नेताओं ने ट्विटर पर उन्हें बधाई दी। भारतीय इतिहास में पहली बार कोई आदिवासी महिला (aadiwasi woman) इस देश की राष्ट्रपति चुनी गईं। मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनीं हैं। झारखंड समेत देश के विभिन्न हिस्सों में उनकी जीत पर एनडीए (NDA) ने जश्न मनाया है।

 U Times: खबरों में No.1

सूत्रों के मुताबिक 24 जुलाई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) चुने हुए नए राष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्रिमंडल के लिए डिनर का आयोजन करेंगे। राष्ट्रपति भवन में शाम 7 बजे यह डिनर होगा। 

बता दें कि बेहद गरीब और पिछड़े परिवार से आने वाली मुर्मू की जिंदगी चुनौतियों से भरी रही। उन्होंने पांच साल के अंदर अपने दो जवान बेटों और पति को खो दिया। द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून साल 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में हुआ था। मुर्मू संथाल आदिवासी परिवार से आती हैं। उनके पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू थे। वह किसान थे। द्रौपदी मुर्मू की शादी श्याम चरण मुर्मू से हुई थी। दोनों के चार बच्चे हुए। इनमें दो बेटे और दो बेटियां थीं। साल 1984 में एक बेटी की मौत हो गई।

साल 2009 में द्रौपदी मुर्मू के एक बेटी की फिर साल 2013 में दूसरे बेटे की अलगअलग कारणों से मौत हो गई। 2014 में मुर्मू के पति श्याम चरण मुर्मू की भी मौत हो गई है। बताया जाता है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ गया था।अब उनके परिवार में सिर्फ एक बेटी है। जिनका नाम इतिश्री है। मुर्मू की स्कूली पढ़ाई गांव में हुई। साल 1969 से 1973 तक वह आदिवासी आवासीय विद्यालय में पढ़ीं। इसके बाद स्नातक करने के लिए उन्होंने भुवनेश्वर के रामा देवी वुमंस कॉलेज में दाखिला ले लिया, मुर्मू अपने गांव की पहली लड़की थीं, जो स्नातक की पढ़ाई करने के बाद भुवनेश्वर तक पहुंची।

  U Times, Jharkhand

झारखंड से गहरा नाता, उत्तराखंड में भी जश्न

भारतीय इतिहास का आज गौरवशाली क्षण है। पहली बार कोई आदिवासी महिला इस देश की राष्ट्रपति चुनी गई हैं। झारखंड से गहरा नाता रखने वाली द्रौपदी मुर्मू भले ही ओडिशा की रहने वाली हैं, लेकिन उनके रगों में झारखंडी खून बहता है। यही कारण है कि आज उनके राष्ट्रपति बनने पर समूचा झारखंड झूम उठा। राजधानी रांची स्थित भाजपा मुख्यालय (BJP headquarter) में जश्न का माहौल है। 

  U Times, Jharkhand

उत्तराखंड (Uttrakhand) में भी जीत की खुशी में जमकर ढोल नगाड़े बज रहे हैं। रंग और गुलाल उड़ रहे हैं। सावन में आज हर तरफ रंगीन नजारा दिख रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ