Ad

Ad
Powered by U Times

उत्तरकाशी में 14 लाख की प्रतिबंधित काजल की लकड़ी बरामद, तीन गिरफ्तार

 U Times, उत्तरकाशी

उत्तरकाशी पुलिस ने 14 लाख की प्रतिबंधित काजल की लकड़ी बरामद की है और इसकी तस्करी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अभियुक्तों से पुलिस ने 144 नग प्रतिबन्धित काजल लकड़ी (काजल काठ) बरामद की। बरामद काठ वन विभाग को सुपुर्द कर दी गई है l

U Times, No.1

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पायी जाने वाली दुर्लभ वन संपदा काजल की बेशकीमती लकड़ी की तस्करी पर लगाम लगाने की कोशिशों के बीच उत्तरकाशी पुलिस ने रूटीन चेकिंग अभियान चलाया। सीओ अनुज कुमार व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को सुबह करीब 6 बजे डुण्डा पुलिस ने बैरियर पर चेकिंग के दौरान लोगों को धर दबोचा।

इनमें जनक बहादुर पुत्र बूढ़े बहादुर निवासी नई बस्ती, देहरादून, खेमराज रोकाया पुत्र लाल रोकाया निवासी देहरादून व चालक विनोद कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी नन्दपुरी कॉलोनी सहारनपुर यूपी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया। उनके वाहन से पुलिस ने 144 नग काजल लकड़ी बरामद की।

एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि ये लोग भटवाड़ी के सालंग क्षेत्र से इस प्रतिबन्धित लकड़ी को उत्तर-प्रदेश सहारनपुर ले जा रहे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने इनके मंसूबे को नाकाम कर दिया। पकड़ी गई लकड़ी को पुलिस ने वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है। 

बता दें कि काजल की लकड़ी उच्च हिमालय के आरक्षित वन क्षेत्र में पाई जाती है। काजल औषधीय दृष्टिकोण से सर्वोत्तम मानी जाती है। पुलिस टीम में एसआई राजेन्द्र सिंह पुजारा, मोहन लाल, राकेश सिंह थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ