Ad

Ad
Powered by U Times

उत्तरकाशी में अमित बीजेपी युवा मोर्चा और पूनम महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनीं

 U Times, उत्तरकाशी

प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने शुक्रवार को जिला मोर्चा इकाइयों के अध्यक्षों की घोषणा की है। उत्तरकाशी में अमित सेमवाल को भाजपा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि पूनम रमोला को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

U Times

भाजपा प्रदेश नेतृत्व की ओर से जारी सूची के अनुसार उत्तरकाशी में शीशपाल रमोला को किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, भगवान सिंह राणा को अनुसूचित जनजाति मोर्चा, धर्मदास को अनुसूचित जाति मोर्चा, राजेश राणा को पिछड़ा वर्ग मोर्चा तथा मौ. जाहिद को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह राणा समेत जिले के अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ