Ad

Ad
Powered by U Times

भटवाड़ी में अफीम और भांग की खेती कुचली, मोरी में दो लाख की अफीम पकड़ी

U Times, उत्तरकाशी

अफीम की खेती के खिलाफ उत्तरकाशी जनपद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। पुलिस ने एक बार फिर भटवाड़ी ब्लॉक में बड़े पैमाने पर अफीम और भांग की खेती नष्ट की है। जिसके तहत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। साथ ही पुलिस ने अफीम की खेती वाले गांवों में तैनात ग्राम प्रहरियों को हटा दिया है और सरंपचों को चेतावनी जारी की है।

U Times 

एसपी अर्पण यदुवंशी ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि सीओ प्रशान्त कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भटवाड़ी के सारी गांव के ऊपर छानियों में जाकर छापेमारी के दौरान करीब 32 नाली भू-भाग पर पैदा की गयी अफीम और लगभग 63 नाली भू-भाग उगाई भांग की खेती को कुचला है। 

अफीम और भांग की खेती को चारों तरफ से तारबाड़ किया गया था। एसपी ने बताया कि जमीन के रिकार्ड व फसल की पैदावार करने वालों की जानकारी ली जा रही है। वन भूमि पर भी अफीम और भांग की खेती पाई गई है। देखा जाए तो पुलिस टीम ने पिछले दो सप्ताह के भीतर करीब 180 नाली भू-भाग पर पैदा की गयी अफीम तथा लगभग 60 नाली भू-भाग पर भांग की खेती नष्ट की है। कुल 24 भू-स्वामियों के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत किया है। 

पुलिस टीम में एसएचओ मनेरी अजय सिंह, प्रभारी एसओजी अशोक कुमार, तस्लीम आरीफ, विक्रम सिंह, विजय प्रसाद रतूड़ी, भोपाल सिंह, हेमराज सिंह, दीपक कठैत, प्रमोद सिंह, अनिल तिवारी, अयामुद्दीन, प्रशान्त राणा आदि थे।

मोरी में दो लाख की अफीम पकड़ी

एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि सीओ प्रशांत कुमार के निकट पर्यवेक्षण में मोरी पुलिस व एसओजी की स्पेशल टीम ने 506 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अफीम की बाजार कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। 

थानाध्यक्ष मोरी मोहन सिंह कठैत एवं एसओजी प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में स्पेशल टीम ने त्यूनी रोड, वाल्टी तप्पड़ सान्द्रा के पास से प्रह्लाद सिंह रावत पुत्र पालूराम रावत निवासी ग्राम सटूड़ी, मोरी को 506 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ मोरी थाने में एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ