Ad

Ad
Powered by U Times

प्रदेश में कल से चार दिन का मौसम अलर्ट जारी, गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रियों से गुलजार

 U Times, देहरादून/उत्तरकाशी

प्रदेश में कल रात से मौसम का मिजाज बदला सा रहेगा। मौसम विभाग ने पहाड़ी जिलों में हल्की बूंदाबांदी और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के अनुसार 26 मई तक प्रदेश में मौसम का मिजाज यूं ही रहने के आसार हैं।

U Times, No. 1 

मौसम केन्द्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 23 मई को शाम से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। 26 मई तक प्रदेश में मौसम में बदलाव रहेगा। उन्होंने बताया की 24 और 25 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ओलावृष्टि और आंधी तूफान देखने को मिलेगा। खासकर हिमालयी क्षेत्रों में जाने वाले पर्यटक और यात्री सावधानी से चलें। तापमान गिरने की संभावना है और ठंड बढ़ेगी। गर्म कपड़े रखें। मार्ग बाधित होने की आशंका भी जताई है। 

गंगोत्री-यमुनोत्री पांच लाख यात्री पार 

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम यात्रा पीक पर पहुंच चुकी है। अब तक दोनों धाम में 505242 यात्री मां गंगा और यमुना के दर्शन कर चुके हैं। यमुनोत्री धाम में 239913, जबकि गंगोत्री धाम में 265329 यात्री दर्शन कर लौट चुके हैं। यात्री अच्छी खासी तादाद में धामों के दर्शन को पहुंच रहे हैं। इसके चलते पर्यटन कारोबार एक बार फिर से ढर्रे पर लौट आया है। यात्रा पड़ावों पर यात्रियों खासी चहलकदमी देखी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ