Ad

Ad
Powered by U Times

पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण बंद रहा यमुनोत्री हाईवे

U Times, बड़कोट

यमुनोत्री राष्ट्रीय राज मार्ग पर गुरूवार को किसाला के पास पहाड़ी के दरकने से सड़क पर पत्थर आ गए, जिससे करीब आधे घन्टे तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। इस दौरान हाइवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। 

U Times, No 1 

गुरुवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे यमुनोत्री हाईवे पर किसाला के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण हाईवे अवरुद्ध हो गया। हाईवे बंद होने की सूचना मिलने पर जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची और सड़क से पत्थरों को हटाया गया, जिसके बाद करीब 10 बजे हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ