Ad

Ad
Powered by U Times

कर्नल कोठियाल ने छोड़ी आप पार्टी, सबको चौंकाने के बाद आलोचनाओं से घिरे

प्रकाश रांगड़, उत्तराखंड

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में गंगोत्री सीट से पार्टी के सीएम उम्मीदवार रहे कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज ही आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखित रूप में त्याग पत्र सौंपा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में कर्नल अजय कोठियाल उत्तराखंड की राजनीति के बड़े चेहरे रहे। सूत्रों के अनुसार अभी उन्होंने अन्य किसी राजनैतिक पार्टी का दामन थामने पर विचार नहीं किया है। कर्नल कोठियाल के इस्तीफा देने के बाद उत्तरकाशी समेत प्रदेशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं को बड़ा झटका लगा है। खासकर उत्तरकाशी में कोठियाल के त्यागपत्र से कार्यकर्ताओं को खासा झटका लगा।

 

   Photo: U Times

गुरूवार को कर्नल अजय कोठियाल ने अरविंद केजरीवाल को त्यागपत्र लिखते हुए सबको चौंका दिया। उनके साथ ही संगठन के भूपेश उपाध्याय ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कर्नल कोठियाल ने उत्तरकाशी की गंगोत्री सीट से आप पार्टी के सिंबल पर बतौर सीएम उम्मीदवार चुनाव लड़ा था और पांच से छह हजार मतों पर सिमट कर रह गए। कर्नल अजय कोठियाल के दम पर ही उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के भविष्य की नींव रखी गई थी, लेकिन यकायक उनके इस्तीफे से संगठन के भविष्य की राजनीति पर कुहासा लगा है। सूत्रों की मानें तो कर्नल अजय कोठियाल भविष्य में टिहरी या पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा या कांग्रेस का चेहरा बन सकते हैं।

वैसे पार्टी से त्यागपत्र देने पर कर्नल को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने कर्नल की आलोचना करते हुए कहा- क्या चंद झूठे लोगों की निंदा और किसी असफलता को आप जनभावना कहते हैं। कर्नल साहब आप फौजी थे, आपको मोर्चे पर डटे रहना था। आगे और भी लोग जुड़ते। उत्तराखंड की संस्कृति को बचाने के लिए किसी अपने की जरूरत थी। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ