Ad

Ad
Powered by U Times

उत्तरकाशी के जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और इंटेलिजेंस सहित प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई

U Times, उत्तरकाशी


जिला न्यायाधीश उत्तरकाशी को उनकी ऑफिसियल मेल आईडी पर धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद से उत्तरकाशी पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। जिला न्यायालय परिसर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सघन चेकिंग अभियान जारी है। वहीं अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 



सोमवार को एसपी कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस व इंटेलीजेन्स के अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर निरीक्षण किया। एहतियात के तौर पर न्यायालय परिसर को खाली करवाकर वहां पर पर्याप्त संख्या में पुलिस व पीएसी के साथ दमकल व एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गयी हैं। टेक्निकल निरीक्षण हेतु बीडीएस की टीमें पहुँच रही हैं। एसपी उत्तरकाशी के कड़े निर्देशों पर उत्तरकाशी के सभी न्यायालय परिसरों में पुलिस, इंटेलिजेन्स आदि की टीमें मुस्तैद हैं। लगातार प्रभावी चेकिंग और फ्रिस्किंग की कार्यवाही की जा रही है। 

पुलिस ने आम जनमानस से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। उत्तरकाशी पुलिस की ओर से एसओपी के अंतर्गत सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि धमकी भरे उक्त संदेश की जांच कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। धमकी भरा मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। 

निरीक्षण के दौरान न्यायाधीशगण, एसडीएम भटवाड़ी, सीओ उत्तरकाशी, निरीक्षक एलआईयू, एसएचओ कोतवाली सहित पुलिस, फायर व आपदा प्रबंधन से सम्बंधित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ