Ad

Ad
Powered by U Times

आरुषि निशंक उत्तरकाशी आकर बोलीं, यहां से गंगा की स्वच्छता का संदेश जाना जरूरी

 U Times, उत्तरकाशी

स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका आरुषि निशंक ने उत्तरकाशी के केदारघाट पर गंगा स्वच्छता और वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान आरुषि ने गंगा अभियान से जुड़े सदस्यों के साथ गंगा की स्वच्छता व निर्मलता को लेकर विचार विमर्श किया। नदी तट पर उन्होंने वृक्षारोपण कर गंगा की साफ सफाई पर खासा जोर दिया। 

Photo:  U Times

सोमवार को उत्तरकाशी पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री Dr. रमेश पोखरियाल निशंक की सुपुत्री व स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका आरुषि निशंक ने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्पर्श गंगा से जुड़े सदस्यों के साथ केदारघाट नदी तट पर वृक्षारोपण कर गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता का संकल्प लिया। आरुषि ने कहा कि जीवनदायिनी गंगा को बचाने के लिए गंगा के मायके से देशभर में स्वच्छता का संदेश जाना बेहद जरूरी है। देवभूमि से मां गंगा की स्वच्छता और पवित्रता का संदेश करोड़ों हिंदुओं की आस्था को सींचने का काम करेगी।

Photo: U Times

इस मौके पर स्पर्श गंगा अभियान के जिला संयोजक पदम रमोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, गंगा विचार मंच के संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जेपी भट्ट, प्रवेंद्र बिघाणा, सोनू नेगी, किरन पंवार, सरिता पडियार आदि थे।

  Photo: U Times


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ