Ad

Ad
Powered by U Times

हरियाणा के राज्यपाल दत्तात्रेय ने किए गंगोत्री-यमुनोत्री के दर्शन, धामों की खूबसूरती पर फिदा

 U Times, उत्तरकाशी

हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बण्डारू दत्तात्रेय ने यमुनोत्री व गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा व यमुना के दर्शन किए। उन्होंने दोनों धाम में पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। धाम में तीर्थपुरोहितों ने राज्यपाल का भव्य स्वागत किया। धामों के दर्शन के दौरान वे यहां की खूबसूरती के कायल भी नजर आए।

 Photo: U Times

निर्धारित कार्यक्रम के तहत हरियाणा के राज्यपाल बण्डारू दत्तात्रेय ने शनिवार को सुबह पहले यमुनोत्री धाम के दर्शन किए। यहां उन्होंने पूजा अर्चना कर मां यमुना का आशीर्वाद लिया। इसके बाद जानकीचट्टी से हेलीकॉप्टर द्वारा गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुए। हर्षिल हेलीपैड पर उतरकर कार से गंगोत्री धाम पहुंचे। गंगोत्री धाम में उन्होंने गंगा के तट पर पूजा-अर्चना की और मां गंगा से खुशहाली की मन्नतें मांगी। इस दौरान तीर्थपुरोहितों ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। राज्यपाल बण्डारू जिले के दोनों धामों की खूब तारीफ करते नजर आए। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी जिले के दोनों पवित्र धाम बेहद खूबसूरत है और दोनों ही हिमालय के बेहद करीब हैं। वास्तव में यहीं देवी देवताओं का वास है, ऐसा आभास लेकर जा रहा हूं। 

इस मौके पर यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल, पुरूषोत्तम उनियाल, श्री पांच मंदिर समिति गंगोत्री के अध्यक्ष रावल हरीश सेमवाल, निखिलेश सेमवाल, सुरेश सेमवाल आदि थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ