Ad

Ad
Powered by U Times

उत्तरकाशी-लंबगांव रोड पर चौरंगीखाल यात्रियों से गुलजार, लंबगांव में जाम

प्रकाश रांगड़, लंबगांव

उत्तरकाशी-लंबगांव मोटरमार्ग पर स्थित पर्यटक स्थल चौरंगीखाल यात्रियों से गुलजार है। चौरंगीखाल के ऊपर बड़ी संख्या में चारधाम यात्री रूक रहे हैं। ये क्षेत्र यात्रियों को खासा पसंद आ रहा है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस इलाके में यात्री बेझिझक गाड़ी रोककर होटलों के बाहर कुर्सियों में बैठकर भोजन, पानी कर रहे हैं और चौरंगीनाथ मंदिर के दर्शन को पहुंच रहे हैं।

 Read More...

    Photo: U Times

 चौरंगीखाल से होते हुए वाया धौंतरी-बूढ़ाकेदार केदारनाथ वैकल्पिक मार्ग से यात्री केदारनाथ धाम के दर्शन को जा रहे हैं। जिससे चौरंगीखाल ही नहीं बल्कि धौंतरी बाजार में भी रौनक छाई है। इससे आगे लंबगांव की तरफ घनसाली मोटरमार्ग से भी कई यात्री केदारनाथ धाम जा रहे हैं। जिससे इस वाले रूट पर खासी चहल-पहल देखने को मिल रही है।

 

    Click to Watch Video👇🏻

लंबगांव से महज 27 किमी की दूरी पर स्थित पर्यटक स्थल चौरंगीखाल में सबसे ज्यादा यात्री रूक रहे हैं। चौरंगीखाल यात्रियों को खूब भा रहा है। चौरंगीखाल के दुकानदार संजय ने बताया कि इस जगह की यात्री खूब तारीफ़ कर रहे हैं। चौरंगीखाल भीड़ भाड़ से सबसे अलग अध्यात्मिक स्थल है। 

   Photo: U Times

लंबगांव में लग रहा जाम

लंबगांव में जाम की समस्या बरकरार है। यहां आए दिन जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। हालांकि यातायात पुलिस के कुछ जवान ड्यूटी पर तैनात हैं, लेकिन जगह की कमी के कारण जाम लगने से नहीं रोक पा रहे हैं। इसके चलते लोगों को घंटों तक सड़क के दोनों ओर जाम में फंसे रहना पड़ रहा है। इस बार धौंतरी-बूढ़ाकेदार से होकर यात्री केदारनाथ जा रहे हैं। इसके बावजूद लंबगांव में जाम लग रहा है।

 

   Photo: U Times

संकरी सड़कें और पार्किंग की समुचित व्यवस्था के अभाव में लंबगांव को जाम की समस्या से मुक्ति नहीं मिल पा रही। लंबगांव से उत्तरकाशी जाने वाली सर्विस बसें घंटों तक कई बार जाम में फंसी रहती हैं।

गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंचे 1 लाख 74 हजार से ज्यादा यात्री

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की ओर बड़ी संख्या में यात्री रूख कर रहे हैं। दोनों धाम में अब तक 1 लाख 74 हजार से ज्यादा यात्री पहुंच चुके हैं। इसके चलते यात्रा पड़ावों पर खासी रौनक है। 

और भी खबरें पढ़ें...





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ