Ad

Ad
Powered by U Times

यमुनोत्री हाईवे पर मैक्स दुर्घटना में 3 की मौत, 10 घायल

 U Times, बड़कोट

 यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 94 पर डाबरकोट के पास मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत की सूचना है। जबकि 10 लोग गम्भीर घायल हैं। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएससी बड़कोट लाया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

एसडीएम बड़कोट शालिनी नेगी ने बताया कि यमुनोत्री धाम जा रहे महाराष्ट्र के यात्रियों का वाहन बीती देर रात डाबरकोट के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी। 10 लोग गंम्भीर घायल हो गए है। वाहन में 4 बच्चों सहित 13 लोग सवार थे। जिसमें से दो पुरुष और 01 महिला की मौके पर ही मौत हो गयी है। 10 घायलों को 108 की मदद से सीएससी बड़कोट में भर्ती किया गया है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

वाहन संख्या यूके 14 टी ए 0635

महाराष्ट्र के थे श्रदालु घायलों में बालकृष्ण जीतू उम्र 41 वर्ष निवासी भण्डारक महाराष्ट्र, कुमारी अमु अमोल शेंडे नागपुर महराष्ट्र, रचना अशोकडे निवासी नागपुर महाराष्ट्र, दिनेश बाईक चुनसार महाराष्ट्र, मोनिका 25 वर्ष दुनसार महाराष्ट्र, कृषिता उम्र 15 वर्ष महारा महाराष्ट्र, घोदी प्रशान्त 10 वर्ष किन्तुन्सार महाराष्ट्र, लक्ष्मी बालकृष्ण महर 40 वर्ष महाराष्ट्र, प्रेरणा तुन उम्र 8 वर्ष महारष्ट्र, प्रमोद तुलसीराम सुनसर महाराष्ट्र जबकि मृतकों में वाहन चालक पूरन नाथ अंधेरी ईष्ट मुंबई, कुमारी जयश्री अनिल भंडारक महाराष्ट्र, अशोक महादेव नागपुर महाराष्ट्र आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ