Ad

Ad
Powered by U Times

भाजपा नेता सुरेन्द्र नौटियाल इंद्रावती के तट पर पंचतत्व में विलीन

U Times, उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जिला दुग्ध संघ के अध्यक्ष व भाजपा नेता सुरेंद्र नौटियाल का मंगलवार तड़के देहरादून के गोविंद अस्पताल में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को मंगलवार को तिलोथ स्थित पैतृक आवास पर लाया गया, जहां  दोपहर को इंद्रावती के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। उनके निधन पर भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों व मीडिया जगत के लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

   Photo:U Times


   Photo: U Times

भाजपा नेता सुरेंद्र नौटियाल कुछ समय से बीमार चल रहे थे। पिछले तीन दिन से देहरादून के गोविंद अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे। नौटियाल भाजपा के वरिष्ठ नेता व संगठन के विभिन्न पदों पर रहे तथा वर्तमान में उत्तरकाशी दुग्ध संघ के जिला अध्यक्ष थे। 

भाजपा नेता सुरेंद्र नौटियाल की भाजपा संगठन में अच्छी खासी पकड़ थी। पूर्व विधायक स्वर्गीय गोपाल सिंह रावत के काफी नजदीक थे। काफी मिलनसार व्यक्तित्व वाले थे। उनके निधन पर विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण, भाजपा नेत्री शांति गोपाल रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजलवाण, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, पूर्व अध्यक्ष सत्ये सिंह राणा, मुरारी भट्ट, महेश पंवार, लोकेंद्र सिंह बिष्ट, बुद्धि सिंह पंवार, विजयबहादुर सिंह रावत, किशोर भट्ट, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, जयवीर सिंह चौहान, पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, सुधा गुप्ता, सभासद महावीर चौहान, विजय संतरी, प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत, जगमोहन रावत, विजयपाल मखलोगा, पूर्व अध्यक्ष बैशाखू लाल, उत्तरकाशी जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष शिव सिंह थलवाल, पत्रकार चन्द्र प्रकाश बहुगुणा आदि ने शोक जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ