Ad

Ad
Powered by U Times

गंगोत्री-यमुनोत्री सात लाख यात्री पार, धीमी पड़ी चारधाम यात्रा

U Times, उत्तरकाशी

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा निर्बाध रूप से जारी है। दोनों धाम में अब तक लगभग सात लाख तीर्थयात्री मां गंगा व यमुना के दर्शन कर लौट चुके हैं। मानसून सीजन की शुरूआत पर दोनों धाम की यात्रा धीमी पड़ गई है। 

  U Times: No.1

इस बार 3 मई को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम, 6 मई को केदारनाथ व 8 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले थे। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा मई में तेज रफ्तार के साथ आगे बढ़ी। इसके चलते धामों सहित यात्रा पड़ावों पर खासी रौनक रही। अच्छी खासी तादाद में श्रद्धालुओं के धाम दर्शन को पहुंचने से एक महीने के भीतर ही पिछले सारे रिकॉर्ड टूटे। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में बीते शनिवार तक 6 लाख 88 हजार 931 यात्री दर्शन कर लौटे चुके थे। हालांकि रविवार को दोनों धाम में यात्रियों की संख्या लगभग सात लाख पार हो चुकी है। 15 जून के बाद से दोनों धाम की कुछ धीमी हो गई है। बीते शनिवार को दोनों धाम मिलाकर महज 9935 यात्री मां गंगा व यमुना के दर्शन को पहुंचे। जबकि पीक सीजन में यही आंकड़ा 18 से 20 हजार तक पहुंच रहा था। 

Read More Latest Updates...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ