Ad

Ad
Powered by U Times

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में घटी श्रद्धालुओं की तादाद !

 प्रकाश रांगड़, उत्तरकाशी

वक्त बीतने के साथ ही चारधाम यात्रा मंद हो गई है। गंगोत्री-यमुनोत्री में दिन प्रतिदिन यात्रियों की तादाद घट रही है। पिछले महीने की अपेक्षा दोनों धाम में यात्रियों की संख्या दो गुना घटी है। इन सबके बीच दोनों धाम में अब तक लगभग साढ़े सात लाख से अधिक तीर्थयात्री मां गंगा व यमुना के दर्शन कर लौट चुके हैं। 

   U Times: खबरों में No.1
 बीती 3 मई को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट देश विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए थे। यात्रा शुरू होने पर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा मई में तेज रफ्तार के साथ आगे बढ़ी। इसके चलते धामों सहित यात्रा पड़ावों पर खासी रौनक रही। अच्छी खासी तादाद में श्रद्धालुओं के धाम दर्शन को पहुंचने से एक महीने के भीतर ही पिछले सारे रिकॉर्ड टूटते दिखे। लेकिन 15 जून के बाद यात्रा कुछ कम हो गई। दोनों धाम में कुछ दिनों से महज 5 से 6 हजार यात्री पहुंच रहे हैं, जबकि मई में दोनों धाम में यही संख्या तिगुना थी। बीते शनिवार को गंगोत्री धाम में महज 3254 और यमुनोत्री धाम में 2247 यात्री ही दर्शन को पहुंचे। इस तरह दोनों धाम में कुल 5501 तीर्थयात्री मां गंगा व यमुना के दर्शन कर लौटे। रविवार को मिलाकर अब तक गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में साढ़े सात लाख से अधिक दर्शन कर वापस लौट चुके हैं। गंगोत्री धाम में लगभग सवा 4 लाख जबकि यमुनोत्री धाम में सवा तीन लाख से अधिक अब तक दर्शन कर लौट चुके हैं। वैसे देखा जाय तो हेमकुंड साहिब समेत चारों धाम में अब तक 25 लाख से अधिक यात्री दर्शन कर लौटे हैं। अभी तक बदरीनाथ धाम में 8.50 लाख से अधिक यात्री पहुंचे जबकि केदारनाथ धाम में 8.15 लाख यात्री दर्शन कर लौटे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ