Ad

Ad
Powered by U Times

डुंडा में 50 हजार की शराब पकड़ी, बड़कोट-जानकीचट्टी में 10 ढाबा मालिकों के चालान काटे

आरोपी का वाहन सीज, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

U Times, उत्तरकाशी/बड़कोट

उत्तरकाशी पुलिस ने डुंडा देवीधार के पास एक व्यक्ति से 7 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया। साथ ही थाना कोतवाली उत्तरकाशी में उसके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 50 हजार रूपये है। दूसरी ओर से बड़कोट में सीओ सुरेंद्र सिंह भंडारी की देखरेख में पुलिस ने यमुनोत्री धाम के पड़ाव स्थल जानकीचट्टी के होटल व ढाबों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 10 ढाबा संचालकों को यात्रा मार्ग पर मीट-अंडे परोसने पर चालान काटे।

 

 Photo: U Times. Jankichatti, Barkot.

   Photo: U Times, Dunda, Uttarkashi

जिले में अवैध नशे के खिलाफ पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बीती शुक्रवार की रात को डुंडा पुलिस चौकी प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व पुलिस टीम ने डुंडा देवीधार में चेकिंग अभियान चलाकर प्रहलाद पुत्र स्व. दिगेंद्र सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम थाती, धनारी उत्तरकाशी की कार से 7 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। आरोपी के वाहन की सीज कर लिया गया। पुलिस टीम में पुलिसकर्मी सतीश भट्ट, विकास राणा भी थे। 

U Times No. 1, read more updates...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ