Ad

Ad
Powered by U Times

मोरी के फिताडी गांव में मिट्टी में दबी पांच महिलाएं, एक की मौत

 U Times,  मोरी 

उत्तरकाशी जिले में मोरी तहसील के गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के फिताडी गांव में बुधवार सुबह मिट्टी निकालते समय पांच महिलाएं मलबे में दब गई। इस घटना में चार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक महिला की मोरी पीएचसी लाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई। फिताड़ी पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल का गांव है। सभी घायलों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से देहरादून भेजा गया है।

  U Times: खबरों में सबसे आगे। 

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह फिताड़ी गांव की सूरी पत्नी विद्वान सिंह, उम्र 30 वर्ष , कस्तूरी पत्नी ज्ञान सिंह, उम्र 33 वर्ष ,सुशीला पत्नी  रणवीर सिंह उम्र 35 वर्ष, विपिना पत्नी रामलाल, 26 वर्ष, राजेंद्री पत्नी बहादुर सिंह उम्र 26 वर्ष घर के चूल्हे व मकान को लेपने के लिए मिट्टी निकालने गई थी। इसी दौरान पहाड़ी से मलबा आ गिरा और वह मलबे में दब गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिलाओं को मलबे से बाहर निकाला। लेकिन सूरी पत्नी विद्वान सिंह की  पीएचसी स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाते समय मौत हो गई। चार गंभीर रूप से घायल हो गई। 

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम और राजस्व उपनिरीक्षक घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। सभी घायलों को दोपहर तक हेलीकॉप्टर से दून रेफर कर दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ