Ad

Ad
Powered by U Times

पूर्व विधायक सजवाण ने गंगोत्री धाम के दर्शन किए, रौनक देखकर हुए खुश

U Times, उत्तरकाशी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने आज सपत्नी गंगोत्री धाम पहुंचकर गंगा स्नान व पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं के साथ कतार में लगकर माँ के दर्शन किये। 

  Photo:U Times। No.1

इस दौरान उन्होंने तीर्थपुरोहितों और तीर्थयात्रियों से मुलाक़ात कर चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का हाल जाना। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों, तीर्थ पुरोहितों एवं व्यवसायियों से मिलकर कोविड काल के 2 साल बाद वृहद स्तर पर चल रही चारधाम यात्रा की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चारधाम हमारे तीर्थ धाम होने के साथ यहाँ के स्थानीय लोगों की आजीविका का भी प्रमुख साधन है। 

  Photo: U Times

गंगोत्री से लौटने के बाद सजवाण ने कहा कि इस साल यात्रा से अरसे बाद काफी हद तक यात्रा मार्ग पर व्यवसाइयों के चेहरे खिले दिखे।कुछ सरकारी नियमों की बंदिशों को छोड़ सुखद व सुरक्षित यात्रा के साथ गंगोत्री धाम पुनः अपनी रौनक बिखेर रहा है। सजवाण यात्रा रूटों पर यात्रियों की चहलकदमी से खासे खुश नजर आए।

Read more latest updates...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ