Ad

Ad
Powered by U Times

उत्तरकाशी में पूर्व सैनिक संगठन के स्थापना दिवस पर पूर्व सैनिकों का सम्मान

 U Times, उत्तरकाशी

 विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति उत्तरकाशी का 17वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस पर एल्पाइन पब्लिक स्कूल तिलोथ में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में कई पूर्व सैनिकों व एनसीसी अफसरों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पूर्व सैनिकों ने संगठन के कार्यों को जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

  U Times: खबरों में No.1

रविवार को पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर बिरेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में वक्ताओं ने संगठन की स्थापना और सामाजिक हित में किए गए कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। संगठन के संरक्षक मेजर आरएस जमनाल ने कहा कि पूर्व सैनिक समिति की नींव 17 जुलाई 2007 में रखी गई थी। सैनिक दीपावली मेले का आयोजन संगठन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल रहा है। अध्यक्ष बिरेंद्र नेगी ने कहा कि संगठन पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए तत्पर है। कहा कि जिले के विकास में योगदान देने के लिए पूर्व सैनिक संगठन हमेशा आगे रहा है। इस मौके पर कैप्टन लक्ष्मण सिंह नेगी, नायब सूबेदार देवेंद्र भंडारी, सूबेदार मेजर जगत सिंह पंवार, मुरारी पोखरियाल, जयानंद जोशी, सोबेंदर सिंह भंडारी, इलम सिंह, खेमचंद राणा आदि को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व शौर्य स्थल ज्ञानसू में पूर्व सैनिकों ने शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की।

 Photo: U Times

 Photo: U Times

इस मौके पर सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर बिरेंद्र सिंह नेगी, उपाध्यक्ष नायब सूबेदार धीरजमणि नौटियाल, सचिव गिरधारी लाल नाथ, कोषाध्यक्ष तेजमल शाह, बलवीर नेगी, इंद्रमणी भट्ट, मदन मोहन भट्ट, खुशपाल सिंह महर, शंभू पंवार, हवलदार गोपेश्वर प्रसाद भट्ट, मीडिया प्रभारी धर्म सिंह नाथ, जया पटेल, एकादशी महर, बीना भट्ट, विमला नौटियाल, शशि भंडारी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ