Ad

Ad
Powered by U Times

रातभर ठप रहने के बाद गंगोत्री हाईवे चालू, उत्तरकाशी जिले की 22 ग्रामीण सड़कें बंद

प्रकाश रांगड़, उत्तरकाशी

जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण 22 ग्रामीण मोटरमार्ग यातायात के लिए ठप हैं। शनिवार को गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन होने से यातायात खासा प्रभावित रहा। बंदरकोट में हाईवे के बार-बार बंद होने और खुलने का सिलसिला जारी है। यहां बारिश के बीच हाईवे के बंद होने की संभावना बरकरार है। इस स्थान पर कभी भी यातायात ठप हो सकता है, कुछ कहा नहीं जा सकता। बंदरकोट में रातभर गंगोत्री हाईवे आवाजाही के लिए अवरूद्ध रहा। शनिवार की सुबह सात बजे गंगोत्री हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। 

Photo: Brahmkhal Kumrada, Yamunotri Highway  

 U Times: खबरों में  No.1

फिलहाल गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। उधर, जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भंडेली गाड के पास मलबा आने से आवाजाही के लिए बंद है। दूसरी तरफ विकासनगर-बड़कोट नौगांव राष्ट्रीय राजमार्ग देवसारी खड्ड के पास मलबा आने से ठप रहा। हालांकि राजमार्ग पर अब यातायात सुचारू है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मखाल कुमराड़ा के पास दलदल से आवाजाही में दिक्कतें रही। जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार जिले में भंकोली-अगोड़ा, महिडांडा बगियाल गांव, धरासू-देवीसौड़ जोगथ, नौगांव स्योरी, नौगांव पौंटी-राजगढ़ी, छैजुला कोटधार, क्यारी बनोट सहित 22 ग्रामीण मोटरमार्ग बारिश के कारण ठप पड़े हैं। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते शनिवार को भागीरथी नदी का जलस्तर 1120.24, टौंस नदी का 1151.01 व यमुना नदी का जल स्तर 1059.13 मी था, जो खतरे के निशान से एक मीटर नीचे रहा।

Read More Updates...




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ