Ad

Ad
Powered by U Times

UKSSSC Paper Leak Out: मामले में एनजीओ संचालक गिरफ्तार, आरोपी करोड़ों की संपत्ति का मालिक

 U Times, देहरादून

 उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक (UKSSSC Paper Leak) मामले में एसटीएफ एक और गिरफ्तारी की है। UKSSSC Paper Leak में एनजीओ संचालक गिरफ्तार हुआ है। जो कि करोड़ों की संपत्ति का मालिक है। STF ने  पुख्ता सबूत मिलने के बाद उसे अरेस्ट किया।

  U Times

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार नकल माफिया से पूछताछ के बाद पुख्ता साक्ष्य मिलने पर रामनगर के एक एनजीओ संचालक को हिरासत में लिया गया। लंबी पूछताछ के बाद एनजीओ संचालक चंदन सिंह मनराल को अरेस्ट कर लिया गया है।

बताया कि एनजीओ संचालक छात्रों को टेंपो ट्रैवलर में लेकर परीक्षा पहले रात प्रश्न पत्र और उत्तर याद करवाने के बाद वापस धामपुर सेंटर पर छोड़ता था। उत्तर प्रदेश के अन्य नकल माफिया एसटीएफ की रडार पर हैं। जिनकी की तलाश में भी एसटीएफ की टीम रवाना हो गई है। मामले में अब तक 21 गिरफ्तार हो चुके हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ