Ad

Ad
Powered by U Times

वुमन इन लीडरशिप कॉन्क्लेव: नई दिल्ली में देशभर से 30 महिलाओं का सम्मान

 महिलाओं के आगे बढ़ने में परिवार और समाज का सहयोग जरूरी: गीता 
वुमन इन लीडरशिप कॉन्क्लेव-2022 का आयोजन

U Times, नई दिल्ली

महिलाएं केवल घर परिवार की ही जिम्मेदारी नहीं संभालती हैं, बल्कि देश के विकास में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान है। बच्चों को अच्छे संस्कार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए समाज को उनके प्रति दृष्टिकोण बदलना  होगा। नई दिल्ली में वुमन इन लीडरशिप कॉन्क्लेव-2022 में वक्ताओं ने उक्त विचार रखे। 

 U Times, खबरों में No.1

शनिवार को सामाजिक संस्था सोसायटी फॉर हेल्थ एंड एंपावरमेंट ऑफ वुमन 'SHE' और लोक कला परिषद की ओर से आयोजित कॉन्क्लेव में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली देश की 30 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें पर्यावरण, खेलकूद,  योग, सामाजिक कार्य, कानून, कला, संस्कृति और साहित्य, उद्यमिता तथा पुलिस सेवा आदि क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद गीता शाक्य  बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। जबकि नई दिल्ली नगर पालिका परिषद की सदस्य विशाखा शैलानी ने सम्मानित अतिथि के रूप में समारोह में शिरकत किया। 

     Photo: U Times

SHE की अध्यक्ष प्रीति तिवारी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी  संस्था लोगों के स्वास्थ्य, विशेष रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण में  सुधार के लिए कार्य कर रही है। 

सांसद शाक्य ने कहा कि जिस तरह पुरुषों की सफलता के पीछे स्त्री का हाथ होता है, उसी तरह महिलाओं के आगे बढ़ने के लिए भी पुरुषों का सहयोग और समर्थन जरूरी है। उन्होंने महिलाओं से केन्द्र सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। 

 Photo: U Times

 विशाखा शैलानी ने कहा कि नारी प्रेम की शक्ति है। वह मायके और ससुराल दोनों परिवारों का मान बढ़ाती है। शिक्षित महिला अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दे सकती है, यही हमारी विरासत है।कॉन्क्लेव के सफल आयोजन के लिए SHE संस्था की अध्यक्ष प्रीति तिवारी और लोक कला परिषद के अध्यक्ष संजीव कुमार को भी सम्मानित किया गया।

  Photo: U Times

                                       

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ