Ad

Ad
Powered by U Times

गंगोत्री धाम के कपाट बंद, मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा के लिए रवाना

अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मुहूर्त पर ठीक 12 बजकर 01 मिनट पर बंद हुए कपाट 

U Times, उत्तरकाशी

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट बंद हो गए हैं। बुधवार को दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट विधि विधान से बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने पर सैकड़ों श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन को गंगोत्री धाम पहुंचे थे। वहीं अब अगले छह महीने देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखबा) में कर सकेंगे। 


  U Times



  U Times

 गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व के मौके पर बंद कर दिए गए हैं। 

कपाट बंद की तैयारियों के बीच आज सुबह 10.15 बजे मां गंगा के मुकुट को उतारा गया। उसके बाद निर्वाण दर्शन हुए। वेद मंत्रों के साथ मां की मूर्ति का महाभिषेक हुआ। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कपाट बंद कर दिए गए। कहा कि कपाट अभिजीत मूर्हूत व अमृत बेला पर दोपहर ठीक 12:01 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद हुए। 

 U Times

 इसके बाद 12:05 मिनट पर गंगा की उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए प्ररस्थान हुई। डोली रात्रि प्रवास चंडेश्वरी देवी मंदिर (माकेंडेय मंदिर) में करेगी। जहां से 27 अक्तूबर सुबह डोली मुखबा के लिए प्रस्थान करेगी। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवान भी कपाट बंद होने पर गंगोत्री धाम पहुंचे और डोली को कांधा लगाया। इस मौके पर गंगोत्री धाम के समस्त तीर्थपुरोहित व श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ