Ad

Ad
Powered by U Times

यमुनोत्री हाईवे पर वाहन दुर्घटना में पांच की मौत, हादसे में बिखर गए दो परिवार

Highlights: 

- ब्रह्मखाल में अचानक होटल के पास हुई कार दुर्घटनाग्रस्त  
- कार दुर्घटना में दो परिवार के लोग हुए हताहत

-उत्तरकाशी से नौगांव ब्लॉक के एक गांव में किसी रिश्तेदार के यहां शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने जा रहे थे सभी 

U Times, उत्तरकाशी

धरासू -यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार दोपहर को ब्रह्मखाल के पास वेगनार कार वाहन दुर्घटना में पांच लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे प्राथमिक उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतक आश्रितों को दो-दो लाख रूपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। 

U Times, No.1

धरासू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर 12 बजे धरासू से बड़कोट की ओर जा रही वेगनार कार यमुनोत्री हाईवे पर अचानक होटल के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में चालक समेत कुल 06 लोग सवार थे। 

यह सभी लोग उत्तरकाशी से नौगांव ब्लॉक के एक गांव में किसी रिश्तेदार के यहां शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने जा रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई और पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

U Times

इस हादसे में रामकली देवी उम्र 67 वर्ष पत्नी अमर सिंह निवासी तिलोथ सेरा गंभीर रूप से घायल हुई है। जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को खाई से बाहर निकाला और 108 की मदद से उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दोपहर में जैसे ही दुर्घटना की सूचना मिली, मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ के खोज एवं बचाव टीम घटनास्थल को रवाना हुई और देर शाम तक रेस्क्यू कार्य के बाद शवों को जिला अस्पताल लाया गया। 

वहीं सीएम धामी ने हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

 हादसे में मृतक - 

1. बलवीर चौहान पुत्र कुंदन सिंह उम्र 57 वर्ष, निवासी निकट जीआईसी बड़कोट, उत्तरकाशी 


2. अमर सिंह पुत्र वृजी सिंह उम्र 70 वर्ष, निवासी तिलोथ सेरा, उत्तरकाशी


3. गंगी देवी पत्नी अमर सिंह, उम्र 67 वर्ष, निवासी तिलोथ सेरा, उत्तरकाशी 


4. प्रेम लाल पुत्र गंगा लाल, टीचर्स कालोनी गंगा नगर उत्तरकाशी 


5. श्यामली देवी पत्नी प्रेम लाल उम्र 56 वर्ष, गंगा नगर उत्तरकाशी 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ