Ad

Ad
Powered by U Times

पुरोला में ठेकेदार पर सात लाख का जुर्माना लगाया

 टौंस वन प्रभाग में 36 पेड़ों के अवैध कटान का मामला

U Times, पुरोला

टौंस वन प्रभाग के कोठी गाड रेंज के चींवा, आंद्री वीट में देवदार व कैल वृक्षों के अवैध पातन को लेकर जांच के शुरुआती दौर में ठेकेदार पर 7 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वन निगम के छपान किये लॉटों की आड़ में 36 पेड़ों के कटान पर ये कार्रवाई की गई है। वहीं अन्य रेंजों में टौंस वन प्रभाग ने वन निगम के छपान किये गए लाटों की जांच भी शुरू कर दी है।

U Times, No.1

टौंस डिवीजन के कोठी गाड रेंज के आंद्री बीट में वन निगम की आड़ में क्षेत्र के कुछ लोगों ने देवदार, कैल्, रई, मुरेन्डा आदि प्रजाति के वृक्षों के पातन की शिकायत दो सप्ताह पूर्व सीएम पोर्टल पर की थी। जिस पर उप प्रभागीय वनाधिकारी विजय कुमार सैनी ने मौका मुआयना किया। यहां चींवा जंगल के आंद्री खड कक्ष में 36 देवदार व कैल वृक्षों का अवैध पातन होना जांच में पाया गया था। वहीं रेंज के अन्य वीटों व कक्षों में अवैध पातन को लेकर की गयी शिकायत पर सांद्रा एवं देवता रेंज में भी वन निगम को छपे हुए लाटों की आड़ में अवैध पातन की जांच भी विभाग ने शुरू कर दी है। 

जांच अधिकारी उप प्रभागीय वनाधिकारी विजय सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री के शिकायत पोर्टल के अनुसार टौंस वन प्रभाग के कोठीगाड रेंज में वन निगम को विदोहन के लिए छप्पे पेड़ों की आड़ में 36 पेड़ देवदार व कैल का अवैध पातन पाया गया है। सैनी ने बताया कि संबंधित ठेकेदार पर 7 लाख रूपए जुर्माना लगाया है। 

रेंज अधिकारी गोविंद सिंह चौहान ने बताया कि आंद्री बीट में वन निगम लाट कटान की आड़ में ठेकेदार ने देवदार के पांच व अधिकांश मुरेडा व रई प्रजाति के 31 पेड़ों का अवैध पातन किया है, जिसके बाद जुर्माने की कार्रवाई की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ