Ad

Ad
Powered by U Times

अनुष्ठान में शामिल होने उत्तरकाशी पहुंचीं स्व. नेता जी की पुत्रवधू अपर्णा यादव, यादें साझा कीं

प्रकाश रांगड़, उत्तरकाशी

सपा नेता स्व. मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू व भाजपा नेत्री अपर्णा यादव बुधवार शाम को उत्तरकाशी पहुंचीं। उत्तरकाशी पहुंचने पर सबसे पहले उन्होंने अपने पिता अरविंद बिष्ट व अन्य साथियों के साथ काशी विश्वनाथ मन्दिर के दर्शन किए। इसके बाद अपने मायके बरसाली क्षेत्र (सैणी गांव) के लिए रवाना हुईं। 

U Times, No.1

दरअसल, वह डुंडा के बरसाली क्षेत्र स्थित सैणी में आयोजित अनुष्ठान में शामिल होने के लिए आई हैं, जो कि उनका मायका भी है। इधर काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने के बाद मीडिया से संक्षिप्त वार्ता में अपर्णा ने बुधवार को पेश केंद्रीय आम बजट की खूब सराहना की। कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से पेश आम बजट में महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। महिलाओं के विकास के लिए बजट मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान उन्होंने उत्तरकाशी की खूबसूरती की भी जमकर तारीफ की और यहां से जुड़े अपने पुराने संस्मरण सांझा किए। अपर्णा ने कहा कि वो 14 साल बाद आज उत्तरकाशी आई हैं और अपने इलाके में आकर बेहद खुशी का अहसास हुआ।

U Times 

समाजवादी पार्टी के संरक्षक रहे स्व. मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव का इससे पूर्व मातली हैलीपैड पर बरसाली क्षेत्र के लोगों एवं भाजपा नेताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके बाद पुलिस सुरक्षा के बीच वह सीधे उत्तरकाशी के प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं और पूजा अर्चना कर अपनी व परिवार की कुशलता की कामना की। 

U Times 


U Times 

भाजपा नेता लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व सूचना आयुक्त और अपर्णा के पिता अरविंद बिष्ट ने अपने घर पर सैणी में पांच दिवसीय अनुष्ठान रखा है, जो गुरुवार को पूर्ण होगा। गुरूवार को ही अपर्णा अपने ससुराल यूपी के लिए रवाना होंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ