U Times, उत्तरकाशी
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों के कर्मचारी एकजुट हो गए हैं। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (NMOPS) की ओर से उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में रविवार को शंखनाद रैली आयोजित की गई। कर्मचारियों ने विशाल जुलूस रैली निकाल सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। इस दौरान दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत पटेल ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों संवैधानिक अधिकार है।
U Times, No.1
जिला मुख्यालय सहित भटवाड़ी, नौगांव, पुरोला, मोरी, डुंडा और चिन्यालीसौड़ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये शिक्षकों एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में एकत्रित होकर एकजुटता का परिचय दिया। पूरे नगर क्षेत्र में ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला। जो रामलीला मैदान से भटवाड़ी रोड होते हुए कलक्ट्रेट, भैरव चौक से विश्वनाथ चौक होते हुए पुन: रामलीला मैदान पहुंचे।
रामलीला मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते पदाधिकारियों ने कहा कि हमने सरकारों से संघर्ष कर समान कार्य समान वेतन व राज्य सरकार के कर्मचारी होने का दर्जा प्राप्त किया है, इसलिए हम पुरानी पेंशन पाने के हकदार हैं। जिलाध्यक्ष जय प्रकाश बिजल्वाण ने कहा कि हम सबका एक ही लक्ष्य पुरानी पेंशन बहाली है।
U Times
आगामी 26 फरवरी को संगठन कर्मचारियों ने हल्द्वानी में विशाल रैली करने का निर्णय लिया।
इस मौके पर हरिद्वार से संगठन के उपाध्यक्ष गमोहन सिंह रावत, प्रांतीय मीडया प्रभारी मनोज अवस्थी,संयुक्त महामंत्री पुष्कर राज बहुगुणा, गढवाल मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह, जिला महामंत्री भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, मदन पाल चौहान,अजय रावत, हरिप्रसाद बिजल्वाण, शिक्षक संघ के अध्यक्ष अतोल सिंह महर, गंगेश्वर परमार, रामगोपाल पंवार, अमित सोनी, विजय पयाल, लोकेन्द्र भट्ट, विनोद डबराल, प्रमोद कैंतुरा, महेंद्र पाल परमार, कैलाश सिंह, प्रवीण भट्ट, विपिन सजवाण सुंदरलाल, कुलदीप सिंह रांगड़, पुष्कर राज बहुगुणा, धीरेंद्र पंवार आदिि शिक्षक एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ
Please Leave a comment below in the box and share your feedback with us.