Ad

Ad
Powered by U Times

उत्तराखंड चारधाम यात्रा: गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले, सीएम धामी शामिल, दोनों धाम में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

 U Times, उत्तरकाशी/बड़कोट 

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट शनिवार को अक्षय तृतीया पर विधि विधान से खोल दिए गए हैं। गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर खुले। कपाट खुलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत देश विदेश से आए श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किए। उधर, यमुनोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12:41 बजे खुले।  इसके साथ ही यहां अगले छह महीने तक देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा और यमुना के दर्शन कर सकेंगे। 


U Times, No 1 

गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष रावल हरीश सेमवाल ने बताया कि विधि-विधान के साथ गंगा पूजन, गंगा सहस्त्रनाम पाठ एवं विशेष पूजा अर्चना के बाद सर्वार्थ अमृत सिद्ध योग पर 12:35 पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साक्षी बने। सुबह उन्होंने यमुनोत्री धाम रवाना होने से पहले खरसाली में मां यमुना की डोली को विदा किया और उसके पश्चात गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन की प्रक्रिया में शामिल हुए। इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की हर सुख सुविधाओं का ध्यान सरकार ने रखा है। राज्य के लिए चारधाम यात्रा किसी उत्सव से कम नहीं है।

दूसरी ओर यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोचार के साथ विधि विधान से ठीक 12:41 पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।



Play video 👆

दोनों धाम में चौपर से हुई पुष्पवर्षा

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। प्रदेश सरकार ने चारधाम में पुष्प वर्षा करने का निर्णय लिया था। पुष्प वर्षा के इस पल को देखने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ