Ad

Ad
Powered by U Times

दुखद: उत्तराखंड कैबिनेट में परिवहन मंत्री चंदन राम का निधन, प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

U Times, बागेश्वर

उत्तराखंड कैबिनेट में परिवहन मंत्री चंदन राम दास का 65 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया है। आज सुबह तबियत बिगड़ने पर उन्हें बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आईसीयू में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। इसके साथ राज्य सरकार ने परिवहन मंत्री के निधन पर 28 अप्रैल तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। 


  U Times, No.1

उत्तराखंड कैबिनेट के परिवहन मंत्री चंदन राम दास लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उपचार के बाद आजकल उनकी स्थिति कुछ ठीक थी, लेकिन आज तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उनके आकस्मिक निधन की खबर सामने आई। वह पिछली बार बागेश्वर विधानसभा से विधायक चुने गए थे। 

राजनीतिक जीवन में चार बार विधायक बने। काबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा भी उनसे मिलने आज बागेश्वर अस्पताल पहुंचे थे। सरकारी आदेश के मुताबिक , मंत्री का अंतिम संस्कार पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ