Ad

Ad
Powered by U Times

उत्तराखंड पुलिस ने निभाया मानवता का धर्म, बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत पर उत्तरकाशी में दाह संस्कार किया

 U Times, उत्तरकाशी

उत्तरकाशी कोतवाली पुलिस ने फिर से मानवता धर्म निभाते हुये मृतक श्रद्धालु का अंतिम संस्कार कर परिजनों को सांत्वना दी। 

U Times, No 1 

जानकारी के अनुसार कोल्हापुर महाराष्ट्र से संगीता अशोक मोहिते पत्नी अशोक महादेव मोहिते महाराष्ट्र अपने अन्य 12 परिजनों के  साथ चारधाम यात्रा पर आई थी। यमुनोत्री दर्शन करने के बाद बीते 30 अप्रैल को इन श्रद्धालुओं का ग्रुप गंगोत्री धाम दर्शन हेतु पहुंचा जिसमें संगीता अशोक मोहिते को अचानक सांस लेने संबंधी दिक्कत होने पर होने पर नजदीकी विवेकानंद अस्पताल गंगोत्री में इलाज हेतु ले गए जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा उन्हें जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी रेफर कर दिया गया। 108 एंबुलेंस के माध्यम से उत्तरकाशी लाते समय रास्ते में संगीता अशोक मोहिते की मृत्यु हो गई। 

मृतका के साथी परिजन महिलाएं बुजुर्ग एवं असहाय होने के कारण शव को वापस महाराष्ट्र ले जाने में असमर्थ थे। वह मृतका के अंतिम संस्कार को लेकर काफी परेशान थे तथा मदद की गुहार लगा रहे थे। 

U Times 

जिसकी जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, दिनेश कुमार पुलिस टीम के साथ तुरन्त मौके पर पहुंचे तथा उनके परिजनों को सांत्वना देकर पुलिस द्वारा मानवता धर्म निभाते हुये सभी कागजी कार्यवाही करने के उपरान्त आज सोमवार को केदारघाट, उत्तरकाशी पर हिन्दु रीति रिवाज से मृतका का अन्तिम दाह संस्कार किया गया। लोगों द्वारा भी इस मानवीय कार्य के लिए उत्तरकाशी पुलिस की सरहाना की गई। 

टीम में दिनेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, अ0उ0नि0 नरेंद्र बंगारी, हे0कानि0 गोविन्द सिंह, हे0कानि0 रणजीत कुमार थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ