Ad

Ad
Powered by U Times

गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंचे एक लाख 70 हज़ार श्रद्धालु, एसपी ने गंगोत्री यात्रा रूट का निरीक्षण किया

 U Times, उत्तरकाशी

 गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में अब तक करीब 1.70 लाख श्रद्धालु सुरक्षित दर्शन कर लौट चुके हैं। पुलिस यात्रियों को सुरक्षित दर्शन कराने में जुटी है। वहीं पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी ने गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम की यात्रा की पल-पल अपडेट की लगातार निगरानी कर रहे हैं। 

U Times, No 1 

शुक्रवार को एसपी ने गंगोत्री धाम यात्रा रुट का निरीक्षण कर यात्रा रुट पर नियुक्त ड्यूटियों को चेक किया। बरसात व विपरीत परिस्थितियों मे ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस के जवानों का हौसला अफजाई कर उनकी समस्याओं को सुना। 

सभी को सजग रहते हुये पुरे मनोयोग के साथ ड्यूटी करने की हिदायत दी गयी। उत्तरकाशी से लेकर गंगोत्री तक सके स्थलीय निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा यात्री पंजीकरण केन्द्र हीना पर तैनात सभी कर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ सभ्य एवं मृदु व्यवहार तथा यात्री रिकार्ड को सही तरीके से मेन्टेन करने के निर्देश दिये गये। संवेदशील स्थानों हेलगुगाड, स्वारीगाड, गंगनानी, डबरानी, सुक्की आदि का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा के इन्तजामों का जायजा लिया गया। 

उनके द्वारा वहां पर नियुक्त पुलिस बल को सर्तकता बरतते हुये ड्यूटी करने, लगातार कन्ट्रोल रुम व उच्चाधिकारियों के सम्पर्क में बने रहने तथा जाम की स्थिति मे वन-वे व्यवस्था से यातायात चलाने के निर्देश दिये गये। गंगोत्री धाम व घाट पर तैनात पुलिस बल, फायर, एसडीआरएफ व क्यूआरटी को घाटों पर सर्तक रहने तथा मन्दिर में श्रद्धालुओं को सीरिअल के हिसाब से दर्शन कराने के निर्देश दिये गये। 

इस दौरान उनके द्वारा वहां पर श्रद्धालुओं व तीर्थ पुरोहितों से फीडबैक भी लिया गया। सभी पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था से काफ़ी ख़ुश नजर आये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ