Ad

Ad
Powered by U Times

डबरकोट में भूस्खलन के कारण यमुनोत्री की यात्रा रोकी

 U Times, बड़कोट

भारी बारिश से यमुनोत्री धाम की यात्रा पर रोक लगा दी गयी है। यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर रोका गया है। लगभग 7 हजार से अधिक यात्री यमुनोत्री की ओर दर्शन को निकले हुए हैं जिन्हें सुरक्षित निकालने का प्रशासन दावा कर रहा।

U Times, No.1

पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र सिंह भंडारी ने बुधवार को यात्रा पर रोक लगाने संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात्रि से लगातार हो रही तेज बारिश से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थान डबरकोट के पास लगातार लैण्ड स्लाइडिंग हो रहा है। सुरक्षा के दृष्टिगत यमुनोत्री धाम आने-जाने वाले यातायात को रोक दिया गया है, तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थान पर रुकवाया गया है। 

लगातार बारिश के कारण जनपद उत्तरकाशी में डबरकोट के अलावा अन्य स्थानों किसाला, धरासू बैण्ड, बन्दरकोट आदि पर भी बीच-बीच में लैण्ड स्लाइडिंग हो रहा है। उन्होंने सभी तीर्थ यात्रियों से अनुरोध किया कि खराब मौसम व बारिश में यात्रा न करें। अनावश्यक जोखिम से बचें, मौसम का अपडेट लेकर ही यात्रा करें।

सांकरी जखोल मार्ग बंद

उधर, सांकरी जखोल मार्ग भी अवरुद्ध है। यहां निर्माणाधीन सिरगा मोटरमार्ग का मलबा उपर से नीचे उड़ेला जा रहा है, जो बरसात में बहकर सांकरी जखोल मार्ग को बाधित कर रहा है। इससे पार्क क्षेत्र के 16 गांव का संपर्क ब्लॉक मुख्यालय से कटा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ