Ad

Ad
Powered by U Times

पुरोला पुलिस जनसंवाद में स्थानीय लोगों ने दागे सवाल, एसपी ने दिए जवाब

U Times, पुरोला 

एसपी अर्पण यदुवंशी ने थाना पुरोला में जन संवाद कर जन शिकायतें सुनीं और मौके पर ही पुलिस अधिकारियों को निस्तारण की कार्रवाई के निर्देश दिए। 

एसपी ने कहा कि अपराधियों में पुलिस का भय और आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पब्लिक फ्रेंडली पुलिसिंग के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। 

U Times, No.1

कुछ समय पहले पुरोला में हुए विवाद पर एसपी ने शांति बहाली के लिए स्थानीय लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। 

साथ ही भरोसा दिलाया कि आपराधिक प्रवृत्ति और वैमनस्यता का भाव रखने वाले लोगों पर पुलिस की लगातार कड़ी निगरानी है। इस प्रकार के असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के शत प्रतिशत सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। 

जनसंवाद में समाज में नशे के बढ़ते दुष्प्रभाव, सुदृढ़ यातायात व्यवस्था, साईबर अपराध, महिला अपराध आदि को रोकने पर विस्तृत चर्चा की गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की जमकर तारीफ की। 

लोगों ने कहा कि कस्बा पुरोला में नाबालिगों के द्वारा दुपहिया वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाया जाता है, जिससे दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है।

U Times 

आम लोगों का सड़क पर पैदल चलना बड़ा मुश्किल हो जाता है। लिहाजा, पुरोला क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। एसपी यदुवंशी ने इन तमाम शिकायतों पर थाने के पुलिस अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। 

कार्यक्रम सीओ बड़कोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी ने सभी स्थानीय लोगों का आभार जताया। मौके पर थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ