Ad

Ad
Powered by U Times

उत्तरकाशी में डीएम आवास का घेराव, तिलोथ में एक सप्ताह के लिए धारा 144 लागू

U Times,  उत्तरकाशी

उत्तरकाशी शहर में कूड़ा समाधान पर हंगामा मचा है। यहां तिलोथ में लीगेसी वेस्ट निस्तारण के लिए बने सेंटर में कूड़ा छंटाई का विरोध हो रहा है। 

U Times, No.1

बीती रात यहां कूड़ा ले जा रहे पालिका ठेकेदारों और कर्मचारियों के साथ कतिपय लोगों ने धक्का मुक्की और अभद्रता भी की। जिसके बाद जिला प्रशासन ने यहां आगामी एक सप्ताह के लिए धारा 144 लागू कर सुरक्षा बढ़ा दी है।

दर्जनों लोग गिरफ्तार किए गए । जिनको देर शाम छोड़ दिया गया है। कुछ लोग डीएम कार्यालय के समक्ष भी धरने पर बैठे। हंगामा जारी है। डीएम ग्रामीणों को मना रहे हैं। नगर पालिका कैंपस में ग्रामीणों के साथ बैठक चली। बैठक पूरी हो गई है और तय किया गया है कि ग्रामीणों के साथ डीएम शुक्रवार को एक बैठक करेंगे और उसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस बीच धारा 144 लागू रहेगी। आरोप है कि ग्रामीणों को बिना विश्वास में लिए प्रशासन ने तिलोथ में कूड़ा छंटाई के लिए उठा दिया।

U Times

डीएम अभिषेक रूहेला का कहना है कि हाईकोर्ट ने भी तिलोथ में कूड़ा छंटाई के आदेश दिए हैं। अभी तक गंगोत्री हाईवे पर तांबाखाणी सुरंग के बाहर कूड़ा डंप किया जा रहा है। अब तिलोथ में कूड़ा सेग्रीगेशन का काम शुरू कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ